आगरा। यमुना नदी में आत्महत्या करने पहुंची बुजुर्ग महिला। काफी पूछने के बाद भी पुलिस को नहीं बताया नाम व पता।
सोमवार को एक वृद्ध महिला तीर्थ धाम बटेश्वर में यमुना नदी किनारे आत्महत्या को छलांग लगा का प्रयास कर रही थी । उसी दौरान ग्रामीणों ने महिला को देख लिया और उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
महिला कौन है और यमुना नदी में छलांग लगाने क्यों आई, पुलिस ने इसका पता लगाने का भरपूर प्रयास किया। मगर लाख प्रयास के बावजूद महिला ने अपना नाम पता नहीं बताया। यह भी नहीं बताया कि किस कारण से दुखी होकर वह आत्महत्या करने जा रही थी।
पुलिस ने उसे खाना खिलाया। पानी पिलाया। इसके बाद मंगलवार को थाना बाह में तैनात उप निरीक्षक नीरज मिश्रा द्वारा वृद्ध महिला से काफी पूछताछ की गई। मगर वह कुछ बताने को तैयार नहीं हुई। बस एक ही बात दोहरा रही थी कि मुझे यमुना नदी किनारे छोड़ दो। मैं जिंदा नहीं रहना चाहती।
महिला के हाथ पर शारदा नाम लिखा हुआ है। महिला के परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं होने पर पुलिस द्वारा वृद्ध महिला को वृद्धा आश्रम आगरा भेजा गया है। पुलिस वृद्धा के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।