Home » नामांकन का बुधवार रहा भाजपा प्रत्याशियों के नाम, आज इन्होंने किया पर्चा दाखिल

नामांकन का बुधवार रहा भाजपा प्रत्याशियों के नाम, आज इन्होंने किया पर्चा दाखिल

by admin
The names of BJP candidates were on Wednesday for nomination, today they filed their form

आगरा। नामांकन की प्रक्रिया में आज बुधवार का दिन खासतौर से भाजपा प्रत्याशियों के नाम रहा। बाह प्रत्याशी रानी पक्षालिका, ग्रामीण प्रत्याशी बेबी रानी मौर्य, खेरागढ़ प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा और आगरा छावनी से प्रत्याशी डॉक्टर जी एस धर्मेश ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे।

बाह विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रानी पक्षालिका ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान साथ में उनके प्रस्तावक आगरा फतेहपुर सीकरी लोकसभा से सांसद राजकुमार चाहर और राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे भी मौजूद रहे। मीडिया से मुखातिब होते हुए भाजपा प्रत्याशी रानी पक्षालिका का कहना है कि बाह विधानसभा जिला मुख्यालय से काफी दूर है। इसलिए कोशिश की जाएगी कि एक 100 बेड का अस्पताल बाह विधानसभा को मिले जिससे आदमी सुगमता से इलाज करा सके।

उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल एवं आगरा ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी बेबी रानी मौर्य ने भी आज अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जितने भी विकास कार्य अधूरे रह गए हैं उन सभी को पूरा करने का काम किया जाएगा।

आगरा खेरागढ़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया। भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा के साथ में पार्टी के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और प्रस्तावक भी मौजूद थे। नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा ने मीडिया से बात करते हुए बताया के इस बार भी उन्हें खैरागढ़ विधानसभा की जनता से पूरा प्यार मिल रहा है।

आगरा की छावनी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर जी एस धर्मेश ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। आपको बताते चलें कि इससे पूर्व विधानसभा चुनाव में भी डॉक्टर जी एस धर्मेश भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। यही वजह है कि डॉ धर्मेश आज अपनी और पार्टी की जीत के लगातार दावे कर रहे हैं।

Related Articles