Home » बल्केश्वर में फ्लैट में घुसकर बदमाशों ने की 12 लाख की लूट, भागते हुए सीसीटीवी में कैद हुए

बल्केश्वर में फ्लैट में घुसकर बदमाशों ने की 12 लाख की लूट, भागते हुए सीसीटीवी में कैद हुए

by admin
The miscreants looted 12 lakhs by entering the flat in Balkeshwar, were caught on CCTV while fleeing

आगरा। ताजनगरी में बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। फ्लैट में घुसकर तमंचे के बल पर 12 लाख की लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। भागते समय क्षेत्रवासियों में दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने कई फायर किए। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। थाना पुलिस के साथ जिले भर के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पूरे जिले में बदमाशों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना के बाद से कारोबारी दहशत में है।

थाना कमला नगर क्षेत्र स्थित बलकेश्वर के भगवान नगर में सुनील गोयल अपने परिवार के साथ तीसरी मंजिल पर फ्लैट में रहते हैं। उनका सूत बनाने का काम है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 6 बजे दो बदमाश उनके फ्लैट पर आए। दरवाजा खोलते ही एक बदमाश ने सुनील गोयल के पुत्र क्रिश गोयल की कनपटी पर बंदूक रखी और घर से करीब 12 लाख रुपए की नगदी और ज्वेलरी लूट कर ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल ही वहां से भाग गए। भागते हुए बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।

The miscreants looted 12 lakhs by entering the flat in Balkeshwar, were caught on CCTV while fleeing

दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल उठने लगा है। इस घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत है। जानकारी मिलते ही एसपी सिटी, एसएसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles