Home » 8 जून से खुलेंगे ताजमहल सहित अन्य स्मारक! केंद्र सरकार ने दी स्वीकृति

8 जून से खुलेंगे ताजमहल सहित अन्य स्मारक! केंद्र सरकार ने दी स्वीकृति

by admin

आगरा। वैश्विक महामारी कोरोना काल में देश को धीरे धीरे अनलॉक किया जा रहा है। लॉकडाउन को खत्म करने के बाद देश में अनलॉक फर्स्ट की स्थिति पैदा हुई है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक अब 8 जून से धार्मिक स्थल और पूरे देश के ऐतिहासिक इमारतें खोलने का फैसला लिया गया है।

आपको बताते चलें कि पहले प्रदेश सरकार ने 8 जून से धार्मिक स्थल खोले जाने का निर्णय लिया था। उसके बाद रविवार को केंद्र सरकार और संस्कृति मंत्रालय की ओर से मोहब्बत की निशानी सफेद संगमरमरी हुस्न और दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल को खोलने का निर्णय लिया है। ताजमहल खोले जाने के निर्णय के संबंध में संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

ताजमहल खोलने से पहले ताजमहल को सैनिटाइजेशन कराने के लिए भी जिला प्रशासन सीआईएसएफ और एएसआई को बोला गया है। सोमवार से नियमित रूप से मोहब्बत की निशानी सफेद संगमरमरी हुस्न ताजमहल को खोला जा सकता है। अभी जिला प्रशासन इस बात पर भी विचार विमर्श कर रहा है कि ताजमहल को खोला जाए या नहीं। इसके अलावा दीदार करने वाले और ताज के दीवानों को कैसे प्रवेश कराया जाएगा।

बताया यह भी जा रहा है कि रविवार देर रात तक जिला प्रशासन आगरा अपनी गाइडलाइन भी जारी कर सकता है। इस संबंध में जिला प्रशासन आगरा, सीआईएसएफ और एएसआई के बीच वार्ता भी चल रही है। जिसके बाद ही यह स्थित साफ़ हो सकेगी कि पर्यटक मोहब्बत की निशानी ताज का दीदार कर सकेंगे या नहीं।

आइए जानते हैं इससे पहले ताजमहल कब और किन कारणों से बंद रहा –

इससे पहले ताजमहल दो बार बंद हुआ था।

सबसे पहले भारत और पाकिस्तान युद्ध के दौरान ताजमहल को बंद किया गया था।

दूसरी बार आगरा में आई बाढ़ के चलते ही ताजमहल को बंद करने का फैसला जिला प्रशासन की ओर से लिया गया था।

इस बार वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के लॉकडाउन के चलते 372 वर्षों में पहली बार ताजमहल इतने लंबे समय के लिए बंद हुआ।

Related Articles