Home » इस घर के सामने से मजदूर को निकालना पड़ा भारी, दबंगो ने किया हमला

इस घर के सामने से मजदूर को निकालना पड़ा भारी, दबंगो ने किया हमला

by pawan sharma

आगरा। थाना चित्राहाट के पारना हार गांव में दबंग लोग के घर के सामने से निकल रहे मजदूर को किसी बात को लेकर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। आनन फानन में घायल मजदूर को एस एन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मजदूर को दबंग लोगों के घर के रास्ते से निकलना भारी पड़ गया। सत्यप्रकाश सोनवीर और गौरव ने घर के सामने से  निकल रहे मजदूर भवानी सिंह को रोका। भवानी सिंह के रुकने के बाद दबंग सत्य प्रकाश और उसके दो अन्य साथियों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया।

सत्यप्रकाश ने भवानी सिंह के चेहरे पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया जिसमें भवानी के चेहरे पर गंभीर चोटें लगी। आनन फानन में घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल भवानी सिंह को एस एन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

दरसल मजदूर भवानी सिंह सत्य प्रकाश के घर के सामने विश्व प्रकाश के खेत में आलू खोदने का काम कर रहा था। आलू खोदने के बाद भवानी सिंह सत्य प्रकाश के घर के सामने से निकला। यह बात सत्य प्रकाश को नागवार गुजरी और उसे घर के सामने ही रोक लिया। सत्यप्रकाश और उसके दो अन्य साथियों ने हमला बोल दिया जिससे भवानी सिंह को गंभीर चोटें लगी।

Related Articles

Leave a Comment