आगरा। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की मुश्किलें बढ़ती चली जा रही है। विपक्ष के साथ साथ किसान विरोधी नीतियों को लेकर किसान और महंगाई को लेकर आम जनमानस पहले से ही प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में खड़े नजर आ रहे है लेकिन अब एक सामाजिक संगठन ने भी महिलाओं के अधिकार के लिए भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री के विरोध में अपनी आवाज को बुलंद किया है। इतना ही नही इस सामाजिक संगठन की अध्यक्षा प्रीति सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महिला विरोधी बताते हुए इसके होर्डिंग भी लगवाए हैं।
जानकारी के मुताबिक यह होर्डिंग आगरा के भगवान टॉकीज पर भी लगे है। यह होर्डिंग रातो रात श्री ख्याली राम जन कल्याण मेमोरियल शिक्षा सेवा समिति शिकोहाबाद की ओर से लगवाए गए हैं जिसकी अध्यक्ष प्रीती मिश्रा है। संस्था की ओर से लगवाए गए होर्डिंग में साफ लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महिला विरोधी है और प्रीती मिश्रा ने खुद की जंजीरों से जकड़ी हुई फोटो भी होर्डिंग में दर्शाई है।
होर्डिंग में महिला के लिए 50 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर शिकोहाबाद से 15 अक्टूबर को अन्न जल त्याग कर दिल्ली जंतर मन्तर पर पैदल अंतिम यात्रा किया जाना दर्शाया गया है। संस्था की अध्यक्षा ने होर्डिंग में लिखवाया है कि कई बार धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने के बाबजूद भी महिलाओं को उनका अधिकार के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोई उचित कदम नहीं उठाया है। इसलिए एक बार फिर महिलाओं के अधिकार के लिए पैदल यात्रा की जा रही है