Home » द सुप्रीम कोर्ट ऑफ द शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन के डेलिगेशन ने देखा ताज़महल

द सुप्रीम कोर्ट ऑफ द शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन के डेलिगेशन ने देखा ताज़महल

by admin

Agra. रविवार को द सुप्रीम कोर्ट ऑफ द शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन का डेलिगेशन आगरा पहुँचा। इस डेलिगेशन में लगभग 45 लोग शामिल थे जिन्होंने ताजमहल का दीदार किया और फिर उसके बाद आगरा किला का भी भ्रमण किया। दोनों ही ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण कर द सुप्रीम कोर्ट ऑफ द शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन के डेलीगेट्स काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने ऐतिहासिक स्मारकों के इतिहास को जाना, साथ ही इन पलों को यादगार बनाये रखने के लिए फ़ोटो भी खिंचवाए।

भारत भ्रमण पर आए शंघाई सहयोग संगठन के सर्वोच्च न्यायालय के अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि दल के सदस्य विशेष विमान से सुबह खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। यहाँ से सीधे आईटीसी मुगल पहुँचे। उसके बाद 10:45 पर शिल्पग्राम पहुंच गोल्फ कोर्ट से ताजमहल पहुँचे। ताजमहल में उन्होंने लगभग डेढ़ घंटा बिताया और ताजमहल को करीब से देखा। इस दौरान सभी ने गाइड के माध्यम से ताजमहल के इतिहास व उसकी वास्तुकला की जानकरी ली। इस डेलिगेशन में लगभग 45 लोग शामिल थे।

इन पलों को यादगार बनाने के लिए सभी डेलीगेट्स ने ताजमहल में फ़ोटो भी खिंचवाए। किसी ने डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाकर इन पलों को अपने लिए और ज्यादा महत्वपूर्ण बनाया, साथ ही ग्रुप फ़ोटो भी कराया। इस दौरान डेलीगेट्स काफी उत्साहित नजर आए और ताजमहल को बेहद खूबसूरत बताया।

आगरा किला का किया दीदार

ताजमहल का दीदार करने के बाद डेलिगेशन ने आगरा किला का भ्रमण किया। लगभग डेढ़ घंटा उन्होंने आगरा किले के अंदर बिताया। इस दौरान उन्होंने उन्होंने आगरा किला के इतिहास की जानकरी ली। इस दौरान उन्होंने अपने मोबाइल और कैमरे में पलों को कैद किया। सभी ने अलग अलग लोकेशन से फ़ोटो खिंचवाए तो कुछ लोगों ने सेल्फ़ी लेकर इन पलों को अपने मोबाइल में कैद किया। इसके बाद सभी वापस 3:45 पर होटल पहुँचे औऱ फिर लगभग 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए।

सुरक्षा बल रहा तैनात

द सुप्रीम कोर्ट ऑफ द शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन के डेलिगेशन के ताजमहल और आगरा किला भ्रमण के दौरान पुलिस प्रशासन ने उनकी सुरक्षा को मजबूत बनाया था। एसीपी पर्यटन और एसीपी सदर खुद डेलिगेशन की सुरक्षा में तैनात थे। इस डेलिगेशन ने भारी सुरक्षा के बीच दोनों ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण किया।

Related Articles

Leave a Comment