Home » कागजों में दर्ज मृतक पहचान पत्र लेकर सड़कों पर घूम रहे हैं, जाने क्या है मामला

कागजों में दर्ज मृतक पहचान पत्र लेकर सड़कों पर घूम रहे हैं, जाने क्या है मामला

by admin

आगरा। हर बार की तरह इस बार भी बीएलओ की लापरवाही के करण सैकड़ो लोगों के मतदाता सूची में नाम नही थे जिसके कारण लोग अपने मत का प्रयोग नही कर पाए। बीएलओ की लापरवाही का आलम तो इतना था कि लोग अपना पहचान पत्र लेकर घूम रहे हैं और बीएलओ ने अपनी रिपोर्ट में मृत दर्शा दिया है जिसके कारण वो वोट नही डाल पाए। ऐसा ही कुछ बूथ संख्या 358 नगला दयाली और मयू रोड के बूथ केंद्र पर देखने को मिला।

बूथ संख्या 358 पर एक महिला अपने हाथों में पहचान पत्र लेकर घूम रही थी। उसका वोटर लिस्ट में नाम भी था लेकिन वो वोट नही डाल पा रही थी क्योंकि बीएलओ ने उसे उसके पति के साथ मृत दिखा दिया था। ऐसी ही एक और महिला थी जिसका नाम मीना देवी था वो भी इसी गलती का शिकार हुई।

पीड़ित सुशीला देवी का कहना था कि उसके पति की कुछ दिनों पहले मृत्यु हो गयी थी लेकिन उसके साथ ही बीएलओ ने बिना जांच पड़ताल किये ही उसे भी मृत घोषित कर दिया है। आज जिंदा होने के बाद भी वो अपना मतदान नही कर पाई है। दूसरी ओर मयू रोड पर भी कुछ लोगों ने जमकर हंगामा काटा। उनका कहना था कि मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर पहले भी विरोध जताया लेकिन कुछ नही हुआ। इतना ही नही एडवोकेट अजय चौधरी तो बीएलओ की लापरवाही की भेंट चढ़ गए। उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। यह स्थिति उनके साथ नही है बल्कि इस बूथ के दर्जन लोग बीएलओ का शिकार ही गए है।

जिला प्रशासन की इस लापरवाही के विरोध में पीड़ितों ने मतदान स्थल पर जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठकर अपना आक्रोश जताया। पीड़ितों का कहना है कि इसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment