Home » बच्चों के बीच शुरू हुए विवाद ने लिया बड़ा रूप, हो गयी खून की होली

बच्चों के बीच शुरू हुए विवाद ने लिया बड़ा रूप, हो गयी खून की होली

by pawan sharma

आगरा। होली के रंगों की धूम चारो ओर दिखाई दे रही थी। सभी लोग मिलकर रंगो से होली खेल रहे थे लेकिन कहीं कहीं पर कुछ लोगों ने रंगो के इस त्योहार में भंग डाल दिया। मामला यही नही थमा और रंगों की यह होली खून की होली में बदल गयी।

कुछ दबंग लोगों ने बच्चों के बीच शुरू हुए विवाद को अपनी प्रतिष्ठा बना ली और दूसरे पक्ष के युवकों, महिलाओं और बच्चों को लाठी डंडों से जमकर पीटा। देखते ही देखते लोगों के शरीर से खून बहने लगा। कुछ लोगों ने बीच बचाव कर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने घायलो को पास के ही सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं घायलों की तहरीर पर दबंगो के खिलाफ कार्यवाही शुरु कर दी है।

मामला अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर नगरिया का है। पीड़ितों ने बताया कि होली के अवसर पर गांव प्रधान के घर पर डीजे लगा हुआ था। जिस पर बच्चे डांस कर रहे थे लेकिन इस बीच बच्चों में विवाद हो गया। जिसे गांव प्रधान ने अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाते हुए विवाद को तो खत्म कराने का प्रयास नही किया बल्कि अपने परिजनों के साथ दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट कर दी। दबंगो ने महिला, पुरुष यहाँ तक कि बच्चों को भी नही छोड़ा।

इस मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने बताया कि क्षेत्रीय थाने में पहुँचकर मारपीट करने वालो के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Comment