Home » छात्रा को जिंदा जलाने के मामले में कांग्रेसियों ने पीड़ित परिवार को दिया ये आश्वासन

छात्रा को जिंदा जलाने के मामले में कांग्रेसियों ने पीड़ित परिवार को दिया ये आश्वासन

by pawan sharma

आगरा। मलपुरा थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रा को जिंदा जलाये जाने की घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। बुधवार को कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिलने के लिए गांव पहुँचे। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित छात्रा के पिता से इस घटना की पूरी जानकारी ली साथ ही प्रदेश अध्यक्ष सांसद राजबबर से फोन पर वार्ता भी कराई। पीड़ित परिवार ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबबर को बताया कि बेटी कॉलेज से घर जा रही थी तभी हेलमेट पहने बाइक सवारों ने ज्वलंत शील पदार्थ डालकर आग लगा दी। बेटी अब जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबबर ने पीड़ित परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया, साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कांग्रेस पार्टी के लड़ाई लड़ने की बात कही।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की। उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरी हुई है। डीजीपी और मुख्य सचिव कल आगरा में ही कानून व्यवस्था की मीटिंग ले रहे थे और बेटियों के साथ आपराधिक वारदात हो रही थी। उन्होंने छात्रा को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया है।

कांग्रेस प्रदेश सचिव राजू लवानिया का कहना था कि भाजपा सरकार में जंगल राज शुरु हो गया है। माताएं और बेटियां सुरक्षित नही है। 12 घंटे में बेटियों के साथ हुई दो घटनाओं ने सभी को हिलाकर रख दिया है और भाजपा की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। पीड़ित बेटियों की लड़ाई अब कांग्रेस लड़ेगी।

Related Articles

Leave a Comment