आगरा। थाना बरहन क्षेत्र नगला गड़रिया में उस समय विवाद हो गया जब शराब के नशे में गाली गलौच कर रहे युवक को एक व्यक्ति ने टोक दिया और उसे गाली देने से मना करने लगा। इससे आक्रोशित नशेबाज ने अपने साथियों को बुलाया और उस युवक के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट का विरोध करने और अपने भाई को बचाने के लिए आये दूसरे युवक को भी जमकर मारा। अपनी जान बचाने के लिए पीड़ित युवक ने दौड़ लगाई तो दबंगों ने उस मामले को राजनैतिक रूप देकर उन्हें एक बार फिर दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इस घटना में दोनो संगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। थाना बरहन के नगला गड़रिया में देर शाम रूपा बघेल पुत्र महाराज सिंह शराब के नशे में गालीगलौज करते हुए जा रहा था तभी वही चंद्रपाल जाटव ने इसका विरोध किया तो नशेबाज ने इसे राजनैतिक रूप दे दिया और अपने समर्थकों के साथ नशेबाजी का विरोध करने वाले युवकों को जमकर पीटा दिया।
![](https://moonbreaking.com/wp-content/uploads/2019/05/WhatsApp-Image-2019-05-30-at-12.14.52.jpeg)
पीड़ित चंद्रपाल ने बताया कि उसने तो सिर्फ घर के आगे गाली न देने की बात कही थी। बस इतने में ही आरोपी जातिसूचक शब्द कहने के साथ साथ चुनाव में हारने पर भी अक्ल न आने की बात कहकर झगड़ने लगा। इसके बाद उसने अपने साथियों को बुलाकर घर मे घुसकर मारपीट की। जान बचाने के लिए दोनो भाई बाहर भागे तो उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। घर में महिलाओ के साथ भी अभद्रता की गई। झगड़े और महिलाओं से बदतमीजी की सूचना मिलते ही 100 डायल भी मौके पर आ गई और दवंग रूपा बघेल पुत्र महाराज सिंह, गुपाल बघेल व रामस्वरूप बघेल पुत्र लाखन सिंह को थाना ले आयी।