Home » यमुना पार में कोरोना पॉजिटिव निकलने पर इलाका सील, अन्य दो को भेजा आइसोलेशन वार्ड

यमुना पार में कोरोना पॉजिटिव निकलने पर इलाका सील, अन्य दो को भेजा आइसोलेशन वार्ड

by admin

आगरा। ताजनगरी में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ दिनों में ही आगरा का आंकड़ा अब तक 63 तक जा पहुंचा है, जिसमे आज ही 10 नए मामले भी शामिल है। इस 10 मामलों में एक कोरोना मरीज़ यमुना पार क्षेत्र का है। वह मैनपुरी से अपने घर सीता नगर, रामबाग आया था। इसके बाद प्रशासन ने इस इलाके को सील कर दिया हैं और नोटिस चस्पा कर किसी को भी घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी है।

कोरोना महामारी लगातार अपने पैर पसारती जा रही है। देश भर में जहां ये आंकड़ा 4 हजार को पर कर गया तो आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 63 तक पहुंच गया है। आगरा प्रशासन ने लोगों की लापरवाही को देखते हुए शहर के 25 इलाकों को सील कर दिया है जहां लोगो के आने जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। आगरा के 25 इलाकों में शामिल यमुना पार के सीता नगर में चार खंबा स्थित गली को भी सील कर दिया गया।

बताते चलें कि सीता नगर का कोरोना संक्रमित मुस्लिम समुदाय से है। वह मैनपुरी से वापस आया था, जांच में वो कोरोना पॉजिटिव निकला। जिसके बाद इस पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। उक्त मरीज़ के साथ संपर्क में आये अन्य दो लोगों को भी एहतियातन आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

Related Articles