Home » कासगंज घटना में शहीद हुए सिपाही देवेंद्र का शव पहुंचा पैतृक गांव, गमनीम माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

कासगंज घटना में शहीद हुए सिपाही देवेंद्र का शव पहुंचा पैतृक गांव, गमनीम माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

by admin
Dead body of soldier Devendra, who was martyred in Kasganj incident reached ancestral village, cremated

आगरा। शराब तस्कर के घर वारंट चिपकाने गए उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही और आगरा का लाल देवेंद्र बीती रात शहीद हो गया था। देवेंद्र की शहादत की खबर मिलने के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल देखा गया। शहादत की खबर मिलने के बाद से ही गांव में चूल्हे नहीं जले। बुधवार सुबह शहीद देवेंद्र सिंह के घर पर आसपास के ग्रामीणों का जमावड़ा देखा गया। पुलिस प्रशासन के आला अफसरों के साथ में जनप्रतिनिधि भी शहीद देवेंद्र के घर पहुंचकर शहादत को सलाम कर रहे थे। बुधवार दोपहर शहीद देवेंद्र का शव उनके पैतृक निवास डॉकी थाना क्षेत्र के बिंद के नगला गांव में पहुंचा। शहीद का शव पहुंचते ही जहां परिवार में कोहराम था तो हर आंखों से आंसू बह रहे थे।

कुछ देर के लिए शहीद देवेंद्र के शव को उनके पैतृक निवास पर रखा गया। जहां बारी-बारी से ग्रामीणों और उनके परिवारीजनों ने शहादत देने वाले आगरा के जांबाज देवेंद्र के आखरी बार दर्शन किए। घर से चंद कदमों की दूरी पर शहीद देवेंद्र के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी की गई। आगरा जिले, रेंज और जोन के पुलिस प्रशासन के बड़े अफसरों ने शहादत देने वाले शहीद देवेंद्र को सलामी दी । राजकीय सम्मान के साथ में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

देश की आन बान शान तिरंगे में लिपटा शहीद देवेंद्र का शव उनके खेत की ओर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। इस घटनाक्रम में सबसे बड़ी विडंबना यह थी कि बुढ़ापे की लाठी कहे जाने वाले पुत्र के शव को एक पिता कंधा दे रहा था। पूरे राजकीय सम्मान के साथ ताज आगरा में शहीद देवेंद्र सिंह के शव को मुखाग्नि दी गई। इस मौके पर पूरा गांव शोकाकुल हो गया था।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles