आगरा। अमृत बेला का शांत वातावरण, उसमें गूंजती शब्द कीर्तन की मधुर स्वर लहरियां, यह नजारा था सुखमनी सेवा सभा द्वारा आयोजित प्रभात फेरी व कीर्तन दरबार जिसका आयोजन कमला नगर से किया गया। गुरु ग्रंथ साहिब को शब्द कीर्तन के साथ मुख्य आयोजन भव्य फूलों से सजे दीवान पर सुशोभित किया गया। इसके बाद कीर्तन दरबार की शुभारंभ हुआ।
सिमरन व कीर्तन से समूह संगत मंत्रमुग्ध नजर आ रही थी। सभा के वीर महेंद्र पाल सिंह ने सर्वप्रथम “मान करो तुध उपरे मेरे प्रीतम प्यारे” शब्द का गायन किया। इतना ही नही संगत की बेहद मांग पर देह शिवा वर मोहे शुभ कर्मन ते कभु हु टरु, का गायन कर संगत में जोश भरा भर दिया।
इस अवसर पर संत बाबा प्रीतम सिंह ने अपने विचार रखे भी अपने आशीर्वाद दिया। ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने अरदास की। उसके बाद गुरु का अटूट लंगर वितरण हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुरुषोत्तम वयानी, चंद्र प्रकाश, कंवलजीत सिंह, श्याम भोजवानी, हरजिंदर सिंह, शनटी आनंद मोहित, विकास, मोहित, विनय, रेनू भाटिया,पीयुष, गुरदीप सिंह, गुरमुख दास आदि मौजूद रहे।