Home » आगरा में 50 वर्ष पुराने इस पार्क में लगी जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा, कांग्रेसियों में उत्साह

आगरा में 50 वर्ष पुराने इस पार्क में लगी जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा, कांग्रेसियों में उत्साह

by admin

आगरा। आगरा – ग्वालियर रोड स्थित नगला विधिचन्द्र में इकलौते नेहरु पार्क से गायब हुई देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल लाल नेहरू की प्रतिमा लगाने के लिए पिछले दो सालों से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह के चल रहे प्रयास रंग ले आये है। दो सालों की कवायदों के बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की नेहरू पार्क में प्रतिमा लगा दी। स्वतंत्रता सेनानी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा लग जाने से उत्साहित ग्राम प्रधान राजेन्द्र सिंह ने ग्रमीणों के साथ मिलकर प्रतिमा व पार्क के जीर्णोद्धार के लिए लेकर दो वर्ष से किए जा रहे संघर्ष को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह का जोरदार स्वागत और सम्मानित किया।

आगरा – ग्वालियर रोड पर स्थित नगला विधिचन्द्र में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की स्मृति में बना 50 वर्ष पुराना पार्क में है जिसमे पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ती लगी हुई है। वर्षों पुराने पार्क व मूर्ति अब क्षतिग्रस्त हो गयी है। इस पार्क के जीर्णोद्धार व खराब हो चुकी नेहरू की मूर्ति को बदलवाने के लिए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जवाहरलाल नेहरु की प्रतिमा बदलने, पार्क के जीर्णोद्धार और उसे भूमाफियाओं के अवैध कब्जे से बचाने की गुहार लगाई है। बताते चलें कि भूमाफियाओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा को ही गायब कर दिया है जिसे लगवाने के लिए वो पिछले दो सालों से कवायदे कर रहे थे और इस बीच सांसद राज बब्बर ने भी पत्र लिखा था।

तीन अगस्त को एक बार फिर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस उपेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया जिसके बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को निर्देश दिए और उपेन्द्र सिंह मेहनत रंग ले आई। प्रशासन की ओर से ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ नेहरू की प्रतिमा को लगवा दिया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने जवाहरलाल लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद अपने विचार रखते हुए कहा कि ‘अभी पार्क में नेहरू की प्रतिमा लगी है लेकिन जल्द ही इस पार्क का सौंदर्यीकरण और विकास कार्य भी कराये जाएंगे। इसके लिए जनता और प्रशासन दोनों का सहयोग लिया जाएगा।’

उपेन्द्र सिंह ने कहा कि हमें अपने महापुरुषों की विरासत को बचाते हुए उनके बताए मार्ग पर चलना है जिस पीढ़ी ने अपनी विरासत को संभाल कर नहीं रखा वह धीरे धीरे अस्तित्वहीन होती चली गयी है। इस दौरान उन्होंने इस संघर्ष में उनका साथ देने वाले मीडिया, कांग्रेस के जुझारू कार्यकरताओं, ग्रामवासियों, समाजसेवियों और प्रशासन का आभार प्रकट किया।

इस दौरान किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव उमाशंकर उपाध्याय, वरिष्ठ नेता सौरभ दुबे, सुरेश रावत, प्यारे लाल जाटव, राजेन्द्र प्रधान, आशाराम, पोहप सिंह, मलखान सिंह, लाखन सिंह, वीरू, शिवचरण, नरेंद्र कुमार नीरू, अयूब खां, सोनू चाहर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles