आगरा। दीवानी में दिनदहाड़े उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की वकील के चैंबर में गोली मारकर हत्या के मामले में पूरे उत्तर प्रदेश को हिला के रख दिया है। इस मामले को जहां शासन और प्रशासन के अलावा केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है तो वहीं गुरुवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा आगरा पहुंची।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सर्किट हाउस में हत्याकांड से जुड़े पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की और मीडिया से बातचीत करने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का कहना था कि न्यायपालिका में हथियारों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित होना चाहिए जिससे इस तरीके की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने घटना स्थल यानी आगरा दीवानी का भी निरीक्षण किया जहां पर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से बातचीत करने के बाद उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने साफ कर दिया है कि महिलाओं के प्रति होने वाले गंभीर अपराध महिलाओं के ऊपर होने वाले हर एक अपराध पर जहां राज्य महिला आयोग गंभीर है तो वहीं शासन से लेकर प्रशासन भी इस मामले को बेहद गंभीरता से देख रहा है।