Home » अखिलेश यादव को लेकर अटकलें समाप्त, इस सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

अखिलेश यादव को लेकर अटकलें समाप्त, इस सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

by admin
Speculation over Akhilesh Yadav ends, will contest from this seat

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा ( SP) सुप्रीमो अखिलेश यादव( Akhilesh Yadav) के चुनाव लड़ने को लेकर कश्मकश अब समाप्त हो गई है।अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वह मैनपुरी की करहल विधानसभा से ताल ठोकने को तैयार हैं। अभी तक कयास लगाए जा रहे थे कि अखिलेश आजमगढ़ के गुन्नौर से चुनावी मैदान में आ सकते हैं, लेकिन आज गुरुवार को सभी कयासों को विराम लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने अखिलेश की सीट का ऐलान कर दिया।

सीएम योगी के गोरखपुर से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद अखिलेश यादव ने भी मैनपुरी की करहल सीट( Karhal Seat) से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी ने उन्हें इस सीट से लड़ाने का फैसला लिया है। बता दें कि समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ( Mulayam Singh Yadav) ने भी करहल विधानसभा से पहला चुनाव लड़ा था और चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। करहल मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई से महज चार किलोमीटर की दूरी पर है। अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) का सात बार कब्जा रहा है। इस विधासभा सीट से 1985 में दलित मजदूर किसान पार्टी के बाबूराम यादव, 1989 और 1991 में समाजवादी जनता पार्टी (सजपा) और 1993, 1996 में सपा के टिकट पर बाबूराम यादव विधायक निर्वाचित हुए। 2000 के उपचुनाव में सपा के अनिल यादव, 2002 में बीजेपी और 2007, 2012 और 2017 में सपा के टिकट पर सोवरन सिंह यादव विधायक चुने गए। एक बार फिर उत्तर प्रदेश में सभी की नजर इस सीट पर रहेगी।

Related Articles