Home » उपद्रव में हुए घायलों से मिलने जा रहे सपा प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने लिया हिरासत में, सपाइयों का हंगामा

उपद्रव में हुए घायलों से मिलने जा रहे सपा प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने लिया हिरासत में, सपाइयों का हंगामा

by admin

फिरोजाबाद। पिछले दिनों नागरिक संशोधन कानून के विरोध में हुए उपद्रव के पीडित परिवारों से मिलने के लिए फिरोजाबाद जा रहे सपा प्रदेेेेश अध्‍यक्ष नरेश उत्‍तम को प्रतिनिधि मंडल के साथ पुलिस ने अपनी हिरासत मे ले लिया है। पुलिस सभी सपाईयों को सिरसागंज गेस्‍ट हाउस ले आई। प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत के लेने की सूचना पर सैंकड़ों सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुँच गए और पुलिस की इस कार्यवाही के विरोध में अपनी नाराजगी व्यक्त करने लगे।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। शनिवार दोपहर एक बजे नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए उपद्रव के पीडि़तों से मिलने के लिए सपा प्रदेश अध्‍यक्ष नरेश उत्‍तम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फीरोजाबाद आ रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुलिस के आलाधिकारी हरकत में आये और आगरा लखनऊ एक्‍सप्रेस वे के नसीरपुर कट पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम व कार्यकर्ताओं को रोक लिया। पुलिस के रोकने पर सपाईयों ने नारेबाजी शुरू कर दी और धरने पर बैठ गए। एक्‍सप्रेस वे पर बढ़ते हंगामे और जाम को देख पुलिस ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को प्रतिनिधि मंडल के हिरासत में ले लिया। प्रदेश अध्‍यक्ष के साथ राज्‍यसभा सदस्‍य जावेद अली और किश्‍ानी मैनपुरी विधायक ब्रजेश कठेरिया शामिल हैं। सभी को हिरासत में लेकर पुलिस सिरसागंज गेस्‍ट हाउस ले गई।

इस पूरी कार्यवाही को लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्‍तम ने कहा कि सरकार जबरन हम लोगों को रोक रही है। पीडित परिवार से मिलने नहीं दे रही। हम केवल पीडित परिवारों से मिलने ही जा रहे थे। पुलिस और सरकार की गुंडागर्दी से जनता परेशान हैं। फीरोजाबाद में जितने भी निर्दोष मारे गए वे सभी पुलिस की गोली और लाठी का शिकार हुए थे। पुलिस की इस कार्यवाही के विरोध में हमारी आवाज बुलंद रहेगी।

Related Articles