Home » एक कमरे में पति-पत्नी का शव मिलने से फैली सनसनी

एक कमरे में पति-पत्नी का शव मिलने से फैली सनसनी

by admin

आगरा। थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव रेपुरा अहीर में उस समय कोहराम मच गया जब कमरे में पति-पत्नी की लाश पड़ी हुई मिली। कमरे में पत्नी का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था और पति का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी और कानूनी कार्यवाही को अंजाम देकर शवों को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। बताया जाता है कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति खुद फंदे पर झूल गया। पति पत्नी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है।

घटना थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव रेपुरा अहीर की है। शनिवार की सुबह गांव निवासी दुर्गेश यादव (26) पुत्र सुभाष यादव और उसकी पत्नी माला (25) के शव कमरे में मिले। दुर्गेश फंदे से लटका था, जबकि पत्नी का शव चारपाई पर पड़ा था। बताया गया है कि परिवार में गृह क्लेश चल रहा था। एक दिन पहले झगड़ा सास और बहू के बीच हुआ। इसके बाद पत्नी अपनी बहन के घर अछनेरा चल गई। मामला पुलिस तक पहुँचा। मामला शांत कराकर पुलिस ने बच्चों का हवाला देकर घर भेज दिया जबकि रात में ही ये वारदात हो गयी।

मृतका की बहन सीता ने आरोप लगाया है कि मृतक बहन के साथ आये दिन मारपीट की जाती थी। तीन साल पहले उसे जलाकर मारने की कोशिश की गई लेकिन उस समय सभी ने बैठकर मामला शांत करा दिया गया। इसके बावजूद उसके साथ मारपीट होने लगी और एक दिन पहले भी उसको मारपीट करके बाहर निकाल दिया गया। मामला शांत होने पर उसकी हत्या कर दी गयी।

Related Articles