Home » एटा में आज सपा कार्यालय होगा सील, खाली करने में लगे पदाधिकारी

एटा में आज सपा कार्यालय होगा सील, खाली करने में लगे पदाधिकारी

by admin
SP office will be sealed in Etah today, officials engaged in vacating

आगरा। एटा में आज सपा का कार्यालय होगा सील। कार्यालय को सुबह से ही खाली करने में लगे कार्यकर्ता।

एटा जिले में मंगलवार केा गैंगस्टर के आरोपी सपा नेता और अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके छोटे भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव पर जिला प्रशासन कार्रवाई करेगा। जीटी रोड पर पार्टी के जिला कार्यालय को आज दोपहर बाद सील किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह दफ्तर आरोपी सपा नेताओं की संपत्ति में बना हुआ है। मंगलवार सुबह से पार्टी पदाधिकारी इसे खाली करने में लगे हैं।

बता दें कि सोमवार को पूर्व विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष की संपत्तियों पर प्रशासन ने कार्रवाई की। एटा सदर और अलीगंज तहसील क्षेत्रों में दो मकान, फार्म हाउस और जमीनें कुर्क कर जब्त कर ली गईं। तहसीलदार सीपी सिंह और मलावन थाने की पुलिस ने कार्रवाई की। ढोल बजवाया। लाउडस्पीकर से मुनादी कराई। संपत्तियों पर बोर्ड लगाए।

बता दें कि अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब उनकी संपत्तियों को कुर्क किया जा रहा है। इसकी जांच अब जिला पंचायत कार्यालय एटा तक पहुंच गई है।

Related Articles

Leave a Comment