Home » बेटे ने कर दी पिता की हत्या, रजाई में लपेटकर शव को लगा दी आग

बेटे ने कर दी पिता की हत्या, रजाई में लपेटकर शव को लगा दी आग

by admin
Son killed his father, wrapped the body in a quilt and set the body on fire

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रिश्तों को तार-तार किया गया है। थाना हाईवे के गांव नरहौली में शनिवार को एक युवक ने अपने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को रजाई में लपेटकर आग लगा दी। सूचना मिलने के बाद जब तक थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक शव बुरी तरह जल चुका था। हाईवे पुलिस ने जले शव को कब्जे में लिया। आरोपी युवक को भी हिरासत में लिया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नरहौली में शनिवार की सुबह गांव के अमृत लाल (55 वर्षीय) का शव कमरे में जलता मिला। शव को रजाई में लपेटकर जलाया गया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे को हिरासत में लिया है। एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि बेटा मकान बेचना चाहता था, लेकिन पिता इसका विरोध कर रहा था। इसके चलते बेटे ने पिता की हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

Related Articles