Home » आगरा की दिव्या ने यूपीएससी 2022 परिणाम में हासिल की फर्स्ट रैंक

आगरा की दिव्या ने यूपीएससी 2022 परिणाम में हासिल की फर्स्ट रैंक

by admin

आगरा। यूपीएससी 2022 फाइनल परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है आगरा की बेटी दिव्या सिकरवार ने पहला स्थान प्राप्त कर पूरे यूपी में टॉप किया है। टॉपर बनने की खुशी में दिव्या सिकरवार के घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया है। वहीं दिव्या के परिवार वाले अपनी बेटी के इस उपलब्धि पर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

बताते चलें कि यूपीएससी 2022 का जो परिणाम घोषित हुआ है उसके मुताबिक आगरा की बेटी दिव्या सिकरवार ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए टॉप किया है। लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय दूसरे स्थान पर है, बुलंदशहर की नम्रता सिंह तीसरे स्थान पर आई है।

आगरा की दिव्या सिकरवार थाना कुबेरपुर क्षेत्र की नगला रामी की रहने वाली है। उसके पिता किसान हैं। जैसे ही किसान की बेटी दिव्या सिकरवार के यूपीएससी परिणाम में टॉप होने की जानकारी चारों ओर हुई, वैसे ही नगला रावी गांव में दिव्या को बधाई देने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

Related Articles

Leave a Comment