आगरा। पिनाहट में चंबल नदी पर बने पांटून पुल के स्लीपर हटे। तीन घंटे तक लगा रहा जाम।
पिनाहट में चंबल नदी के उसैथ घाट पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने के लिए पांटून पुल बना है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा हर वर्ष इसका निर्माण करता है। पुल से दोनों राज्यों के हजारों दो पहिया, चार पहिया वाहनों सहित दर्जनों गांव के लोग आवागमन करते हैं। दोनों राज्यों को जोड़ने वाला यही पुल आवागमन के लिए एक ही सहारा है। पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारियों द्वारा पुल का रखरखाव नहीं होने के कारण पुल जर्जर अवस्था में है।
बुधवार शाम लकड़ी के स्लीपर हटे
बुधवार शाम वाहनों के गुजरते समय पुल के लकड़ी के स्लीपर अचानक हट गए। इसक चलते दोनों राज्यों की सीमाओं में आवागमन करने वाले लोगों के वाहनों की कतार लग गई। दोनों तरफ पुल पर जाम लग गया। स्लीपर हटने के चलते करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति पुल पर बनी रही। विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद पुल के स्लीपर को ठीक किया। पोकलेन जेसीबी मशीन द्वारा सही अवस्था में मिट्टी डालकर ठीक किया गया। बाद में पुल को सुचारू किया गया। तब जाकर जाम खुला।

कर्मचारियों की लापरवाही के चलते जर्जर अवस्था में है पुल
वही दूरदराज के लिए जाने वाले लोगों का कहना था कि पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों की लापरवाही के चलते पुल की स्थिति जर्जर अवस्था में है।जिसके चलते हादसे होने का भी डर सताया रहता है। ज्यादातर पुल की स्थिति खराब है। बड़े हादसे की आशंका जताई है।
अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…
https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF