Home » देश में पहली बार जानवरों में मिले कोविड के लक्षण, 8 शेर पाए गए कोरोना संक्रमित

देश में पहली बार जानवरों में मिले कोविड के लक्षण, 8 शेर पाए गए कोरोना संक्रमित

by admin
Signs of Kovid found in animals for the first time in the country, 8 lions found corona infected

देश में कोरोना वायरस इंसानी जिंदगियों के साथ-साथ अब पशुओं को भी अपना शिकार बना रहा है। हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में रखे गए शेरों में से आठ शेर कोरोनावायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। इन आठ एशियाई शेरों में SARS-COV2 के लक्षण पाए गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव मिले शेरों में से चार शेर और बाकी शेरनियां हैं। साथ ही यह कहा गया है कि शेरों को चिड़ियाघर में आइसोलेट किया गया है। अलावा इसके आम जनों के लिए यहां आना प्रतिबंधित कर दिया गया है। फिलहाल कहा जा रहा है कि नेहरू जूलॉजिकल पार्क 2 दिनों के लिए आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है।

नेहरू जूलॉजिकल पार्क के अधिकारियों ने शेरों का सैंपल लेने के लिए सबसे पहले उन्हें बेहोशी की दवा देकर सुला दिया। इसके बाद उनके नाक, गले और रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट से स्वैब निकाला। ये सैंपल तब लिए गए जब ये सारे शेर सांस लेने के मामले में दिक्कत महसूस कर रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक इनमें से ज्यादातर शेर छींक रहे थे और हांफ रहे थे।

सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) ने संबंधित अथॉरिटी को पत्र लिखकर इन आठों शेरों के मल का सैंपल भी मंगाया। जिसके बाद पर्यावरण, जंगल और जलवायु मंत्रालय ने सभी चिड़ियाघरों, पार्क और सेंचुरी को बंद करने का निर्देश दिया ।

Related Articles