आगरा – शमसाबाद के सर्राफा दंपत्ति हत्याकांड मामले में व्यापारियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस द्वारा खुलासे के लिए 72 घंटे का समय भी लगभग खत्म होने को है। लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। व्यापारियों ने ऐलान किया है कि घटना का खुलासा शनिवार तक नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
28 जनवरी को कस्बा शमशाबाद के मोहल्ला हरसहाय में डकैती के बाद हुई सर्राफा दंपत्ति हत्याकांड मामले में पुलिस अभी भी खाली हाथ है। जिसे लेकर व्यापारियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। गौरतलब है कि पुलिस ने व्यापारियों को 72 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन 72 घंटे भी पूरे होने को हैं। पुलिस द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब व्यापारियों को नहीं दिया गया। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने ऐलान किया है कि यदि शनिवार दोपहर 12:00 बजे तक घटना का खुलासा नहीं हुआ तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
गौरतलब है कि शमसाबाद में सर्राफा दंपत्ति मुकुलेश कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी लता गुप्ता की डकैती के दौरान गला दबाकर और करंट लगाकर निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। घटना पर जिले के उच्चाधिकारियों के साथ पूरा प्रशासनिक अमला पहुंचा। मृतक सराफा दंपत्ति के अंतिम संस्कार से पूर्व व्यापारियों ने खुलासे की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने 72 घंटे का लिखित में अल्टीमेटम पीड़ित परिवार को दिया। लेकिन 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली होने से व्यापारियों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है
तो वहीं इसके अलावा पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का कहना था कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है कांग्रेश सर्राफा दंपत्ति हत्याकांड को विधानसभा के सदन में उठाएगी।
हालांकि पूरे घटनाक्रम का पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है। लेकिन जैसे जैसे समय गुजर रहा है। व्यापारियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। अब देखना होगा कि हाई प्रोफाइल सर्राफा दंपत्ति हत्याकांड का पुलिस कब तक खुलासा कर पाती है।