Home » देखिये, एत्मादपुर में हुई महिला की हत्या के मामले में क्या है राज, जानकर चौंक जाएंगे आप

देखिये, एत्मादपुर में हुई महिला की हत्या के मामले में क्या है राज, जानकर चौंक जाएंगे आप

by admin

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में बीती रात नगला मुंबई इलाके में बाइक सवार एक महिला और एक पुरुष पर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि पुरुष गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक सवार पति-पत्नी पर बदमाशों ने हमला बोला। हमले के दौरान पत्नी की हत्या कर दी और पति को गंभीर रूप से घायल कर बदमाश लूटपाट कर ले गए। महिला के शव को पोस्टमार्टम गृह भेजकर पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू की है।

इस मामले में अब परत दर परत नए राज खुलते नजर आ रहे हैं। पुलिस की जांच पड़ताल और छानबीन में खुले राज को सुनकर आप चौक जायेंगे। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक एसपी देहात रवि कुमार कहते हैं कि छानबीन में आया है कि बाइक सवार महिला और पुरुष पति पत्नी नहीं थे। जानकारी में यह भी आया है कि मरने वाली महिला प्रीति के कई वर्षों से थाना क्षेत्र के रहने वाले विवाहित नाहर सिंह से लिव इन रिलेशनशिप संबंध थे। इस बात की जानकारी नाहर सिंह की पहली पत्नी को नहीं थी। नाहर सिंह की पहली पत्नी से तीन बच्चे हैं जो बरहन में रहती है और नाहर सिंह प्रीति को कई वर्षो से अपने साथ में एतमादपुर थाना क्षेत्र में रखा हुआ था।

पुलिस अभी इस मामले की छानबीन कर रही है और महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने का इंतजार किया जा रहा है। इधर महिला के परिजनों की तहरीर पर हत्या का अभियोग दर्ज करने की बात कही जा रही है। पुलिस की जांच पड़ताल में यह भी सामने आया है इस मामले में केवल प्रीति के गंभीर चोटे आई जिससे प्रीति की मौत हो गई जबकि नाहरसिंह पूर्ण रूप से सुरक्षित है। नाहर सिंह के कोई भी चोट नहीं है बल्कि नाहर सिंह ने पत्नी के खून से अपने हाथ और कपड़े बनाकर हमले का ड्रामा किया था। जब नाहर सिंह को एसएन अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया तो चिकित्सकों ने पाया कि नाहर सिंह के कहीं भी चोट नहीं है। केवल खून से सने कपड़े और शरीर के अंगों से नाहर सिंह ने घायल होने लूटपाट होने और हमला करने का ड्रामा रचा था।

पुलिस की जानकारी में यह भी आया है कि नाहर सिंह ने अपनी पहली पत्नी के अकाउंट से कुछ रकम निकाली थी जिसे नाहरसिंह लूटपाट की बात कह रहा है। पुलिस अधिकारी की मानना है कि इस मामले में कहानी स्पष्ट हो चुकी है, जल्द ही खुलासा किया जा सकता है।

Related Articles