Home » देखिये, मेयर के बयान से खलबली, जारी है जंग

देखिये, मेयर के बयान से खलबली, जारी है जंग

by pawan sharma

ताजनगरी आगरा में नेताओ और अधिकारियों के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। कभी कोई नेता किसी पर हमला बोलता है तो कभी नेताओ के तरकश से निकले शब्द बाण के तीर सियासत में भूचाल ला देते हैं।

पहले सांसद और जिलाधिकारी आगरा के बीच जुबानी जंग हुई। सांसद चौधरी बाबूलाल ने जिलाधिकारी आगरा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए खलबली मचा दी थी। मामला अभी चल ही रहा था कि भाजपा के विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने नगर आयुक्त पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सियासत में भूचाल ला दिया था।

विधायक के आरोपों की गूंज लखनऊ तक पहुंची तो शासन ने मामले को संज्ञान लिया। अभी विधायक vs नगर आयुक्त विवाद खत्म नहीं हुआ था कि महापौर नवीन जैन के तरकश से निकले शब्दबाण ने मंडलायुक्त को घेरना शुरू कर दिया।

मामला स्मार्ट सिटी को लेकर है। आगरा नगर निगम परिसर में मीडिया से बात करते हुए मेयर ने साफ कहा कि हम कमिश्नर का विरोध करते है। स्मार्ट सिटी कमेटी में कमिश्नर को रखने का क्या मतलब है। कमिश्नर तो आएंगे और जाएंगे। आगरा के जनप्रतिनिधि को स्मार्ट सिटी कमेटी में रखना चाहिए था। जिससे आगरा स्मार्ट सिटी बना सके। इसके अलावा मेयर ने कहा कि हमने अपनी पीड़ा प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर व्यक्त की है।

यानी एक बार फिर नेताओ के निशाने पर अधिकारियों की वजह से जुबानी जंग तेज हो गयी है।

Related Articles

Leave a Comment