Home आगरा आसपास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पंचर ठीक करा रही कार में स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, महिला की मौत, 3 घायल

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पंचर ठीक करा रही कार में स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, महिला की मौत, 3 घायल

by admin
Scorpio rams into car repairing puncture on Agra Lucknow Expressway, woman killed, 3 injured

फतेहाबाद। लखनऊ से दिल्ली जा रही एक पजेरो गाडी आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के जीरो पाइंट पर पहिया पंचर को जुडवाते समय स्कार्पियो गाडी ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है।

एसओ डौकी बहादुर सिंह के मुताबिक रविवार सुबह करीब 11 बजे लखनऊ की ओर से दिल्ली जा रही पजेरो गाडी का आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के जीरो पाइंट पर पहिया पंचर हो गया। पहिया पंचर हो जाने पर कार सवारों ने पीआरवी की मदद मांगी। जानकारी पर पीआरवी 4 मौके पर पहुंची।

पीआरवी पंचर को जुडवा रही थी। तभी पीछे से आ रही स्कार्पियो कार ने टक्कर मार दी जिसमें रवींद्र कौर पत्नी धर्मेंद्र चड्ढा उम्र 52साल, धर्मेंद्र चड्ढा निवासी शालीमार इम्पीरियल लखनऊ धर्मेंद्र चड्डा की सास राजेंद्र कौर घायल हो गई। वहीं स्कार्पियो की टक्कर से पजेरो गाड़ी आगे बढ़ गई और पीआरवी गाड़ी में लग गई। जिसके चलते सिपाही रवि कुमार घायल हो गए।

जानकारी पर डौकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उपचार के दौरान रवींद्र कौर 52 की मौत हो गई। हैडकांस्टेबल रवि और धर्मेन्द्र चड्ढा, राजेंद्र कौर का उपचार चल रहा है। धर्मेंद्र चड्डा की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: