आगरा (17 May 2022 Agra News)। आगरा में नए कलेवर में नजर आएग समाजवादी पार्टी। साथ काम करेंगी जिला और शहर की टीम। जिलाध्यक्ष ने कहा, भाजपा सरकार को नहीं जनता से सरोकार।
जिलाध्यक्ष ने कहा: पार्टी को मजबूत करने को हर संभव प्रयास करेंगे
सपा हाईकमान की ओर से पार्टी की आगरा जिले की कमान लाल सिंह लोधी को सौंपी गई है। जिला अध्यक्ष बनने के बाद लाल सिंह लोधी ने मंगलवार को जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बात की। उन्होंने सपा नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि पार्टी को और मजबूत करेंगे। उनका कहना था कि पार्टी संगठन को मजबूत करना और जनाधार बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगा। पार्टी को मजबूत करने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे और संगठन जल्दी नए कलेवर में भी नजर आएगा।
भाजपा सरकार को नहीं जनता से सरोकार
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी जमकर हमला बोला उनका कहना था कि भारतीय जनता पार्टी ने झूठ बोलने के अलावा कोई भी काम नहीं किया है। किसान पीड़ित है। महंगाई की दर आसमान छू रही है। लेकिन इस सरकार को कोई सरोकार नहीं है।
2024 है पार्टी का लक्ष्य
जिला अध्यक्ष लाल सिंह लोधी का कहना था कि 2024 में होने वाले चुनाव उनकी प्राथमिकता में हैं। 2024 में आगरा जिले में पार्टी को अधिक से अधिक सीट दिलाना उनका लक्ष्य रहेगा और इसके लिए वह पार्टी को मजबूत करेंगे। पार्टी के हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी है। और पार्टी की नीतियों के साथ जनता के बीच में भी जाएंगे।
जिला और शहर मजबूती के साथ करेगा काम
सपा शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने भी नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष लाल सिंह लोधी को बधाई दी। प्रेस वार्ता के दौरान वह भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि लाल सिंह लोधी पार्टी के कई बड़े पदों पर रहकर पार्टी को मजबूत करने का काम कर चुके हैं। अब जब जिले की कमान उन्हें सौंपी गई है तो उस शहर और जिला दोनों मिलकर ही पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।