Home » आगरा में 6 हज़ार घरों में सामूहिक रूप से हुआ हवन

आगरा में 6 हज़ार घरों में सामूहिक रूप से हुआ हवन

by admin
Mass havan in 6 thousand houses in Agra

आगरा (17 May 2022 Agra News)। आगरा में छह हज़ार घरों में सामूहिक रूप से हवन हुआ। गायत्री मंत्र का उच्चारण दी आहुतियां।

अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक-संरक्षक पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती शर्मा जी के सूक्ष्म संरक्षण में शान्तिकुंज हरिद्वार की ओर से इस वर्ष 25 लाख घरों के संकल्प के साथ राष्ट्र को समर्थ, सशक्त बनाने के लिए “गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ उपासना अभियान” विश्व व्यापी स्तर पर चलाया गया। इसके अंतर्गत 15 एवं 16 मई को एक समय-एक साथ प्रातः आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन-ऑफ़लाइन हवन यज्ञ आयोजन गायत्री मन्त्र एवं महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियों के साथ सम्पन्न हुआ।#agra

आगरा में घरों में हवन में आहुतियां देते गायत्री परिवार के लोग

आगरा जनपद के सक्रिय, समर्पित, भावनाशील गायत्री परिजनों ने लगभग 6000 घरों में सामूहिक-व्यक्तिगत यज्ञ आयोजन किए। हवन के दौरान विश्व के मंगल कल्याण के साथ कोरोना महामारी के ख़ात्मे की प्रार्थना की। इस जनकल्याकारी अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने वालों के लिए गायत्री परिवार जिला आगरा के पदाधिकारियों द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

आगरा में घरों में हवन में आहुतियां देते गायत्री परिवार के लोग

Related Articles