Home » घर में सो रहे व्यक्ति की पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

घर में सो रहे व्यक्ति की पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

by admin

आगरा जनपद के थाना चित्राहाट क्षेत्र के अंतर्गत गांव नायपुरा पुरा में अज्ञात लोगों द्वारा घर में सो रहे व्यक्ति की पत्थर चल कर निर्मम हत्या कर दी। व्यक्ति का शव खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार सुनील कुमार पुत्र रामप्रकाश उम्र करीब 40 वर्ष निवासी नाय का पुरा थाना चित्राहाट आगरा अपने घर पर सोया हुआ था। गुरुवार रात को अज्ञातों द्वारा व्यक्ति के चेहरे एवं सिर पर पत्थर से कई वार कर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह तड़के परिजनों को व्यक्ति खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा मिला जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घर में हुई अचानक हत्या से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है, हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं मृतक व्यक्ति सुनील कुमार ग्राम पंचायत कूकापुर के पूर्व प्रधान रामप्रकाश निषाद का पुत्र बताया गया है। मृतक की निर्मम हत्या को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट – नीरज परिहार, तहसील बाह आगरा

Related Articles