Home » दौड़ते हुए टेम्पो का निकला पहिया, दो लोग घायल

दौड़ते हुए टेम्पो का निकला पहिया, दो लोग घायल

by admin

फ़िरोज़ाबाद। जिले के नगला खंगर थाना क्षेत्र के आटेपुर रोड पर उस समय अफरा तफरी मच गयी जब सड़क पर दौड़ते समय टेम्पो का पहिया अचानक निकल गया। पहिया निकलने से टेम्पो अनियंत्रित हो गया और पलट गया। इस हादसे को देख लोगों ने घटना स्थल की ओर दौड़ लगाई और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया। इस हादसे में टेम्पो चालक ओर उसमें सवार एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जाता है कि सोवरन सिंह पुत्र बदले सिंह निवासी गढ़सान किसी से काम से टेम्पो से शिकोहाबाद जा रहे थे जैसे ही टेम्पो कुछ दूरी तक चल पाया टेम्पो का पाहिया निकल गया जिससे टेम्पो पलट गया और सोवरन सिंह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर घायल वृद्ध को लेकर जिला संयुक्त अस्पताल ले आई जहाँ इमरजेंसी में तैनात चिकित्सको ने वृद्ध को प्राइमरी उपचार देकर गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी घायल वृद्ध के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुँच गए।

चिकित्सक का कहना था कि इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है जिसमें वृद्ध की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों का उपचार किया जा रहा है।

Related Articles