Home » 12 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा 550वां प्रकाश पर्व

12 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा 550वां प्रकाश पर्व

by admin

आगरा। गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व 12 नवंबर को देश और विदेश में बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाएगा। इस प्रकाश की जानकारी देने के लिए गुरुद्वारा मैथान में एक प्रेस वार्ता और पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संत बाबा प्रीतम सिंह ने बताया कि इसी उपलक्ष्य में बड़ी प्रभात फेरी नगर कीर्तन के रूप में 10 नवंबर को 23 नंबर कोठी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आवास के बराबर से सदर गुरुद्वारे प्रातः 4.30 बजे जाएगी। प्रभात फेरी श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्र छाया में एवं पंच प्यारो की अगुवाई में निकाली जाएगी। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी गुरुद्वारा माई थान से एवं पंच प्यारे गुरुद्वारा काछीपुरा से आयेगे। प्रभात फेरी में सुखमनी सेवा सभा सहित समस्त धार्मिक जत्थे बंदियों के जत्थे, गुरुद्वारो के जत्थे भाग लेंगे।

केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माई थान के प्रधान कंवल दीप सिंह ने बताया कि 12 नवंबर को प्रकाश पर्व पर सुबह का दीवान गुरुद्वारा माई थान पर प्रातः 5.30 बजे दोपहर 2.30 बजे तक होगा। जिसमें विशेष रूप से श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी दविंदर सिंह प्रीत, जसपाल सिंह, वीर महेंद्र पाल सिंह, ज्ञानी कुलविंदर सिंह, ज्ञानी ओंकार सिंह, हरजोत सिंह, बलजीत सिंह, जितेंद्र सिंह एवं अंकित सिंह अपने कथा और कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। इस बार नई पालकी के दर्शन संगत को होंगे।

शाम का दीवान सदर गुरुद्वारे एवं गुरुद्वारा गुरु के ताल पर होगा जहाँ कीर्तन दरबार के साथ मनोहारी विद्युत सज्जा और भव्य आतिशबाजी होगी। गुरुद्वारा गुरु के ताल पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह विशेष रूप से गुरुद्वारे पहुंचेंगे, साथ ही श्री गुरु नानक देव जी एवं गुरु तेग बहादुर साहिब जी की चरण पादुका के दर्शन संगत को कराए जाएंगे।

प्रेस वार्ता में पाली सेठी, कुलविंदर सिंह मुख्य ग्रंथी, मास्टर गुरनाम सिंह, बंटी ग्रोवर, रानी सिंह, महंत हरपाल सिंह, रशपाल सिंह, परमात्मा सिंह, हरमिंदर सिंह पाली, प्रवीन अरोरा, वीरेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, बाबा शेरी, सुरजीत सिंह छाबड़ा, रिशु सचदेवा, राना रंजीत सिंह, देवेन्द्र सिंह जोड़ा, मुख्तयार सिंह आदि की उपस्थिति उललेखनीय रही।

Related Articles