आगरा में होने जा रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 65वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ हुआ। 22 से 25 नवंबर तक एम जी रोड़ स्थित आगरा कॉलेज मैदान पर ABVP का चार दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होगा जिसके लिए आगरा कॉलेज मैदान को बड़े ही भव्य रूप में सजाया जायेगा। भूमि पूजन वैदिक क्रियाविधि के साथ यज्ञ हवन करके सम्पन्न हुआ।
अधिवेशन के दौरान सजने वाले आगरा कॉलेज मैदान के मानचित्र का भी अनावरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री निवास ने कहा कि ABVP के इस 65वें राष्ट्रीय अधिवेशन में लघु भारत की झलक दिखाई देगी। पूरे देश भर से आने वाले कार्यकर्ताओं के अद्भुत संगम में विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर मंथन होगा। यह अधिवेशन राष्ट्र के वर्तमान परिदृश्य एवं समसामयिक मुद्दों को एक नई दिशा प्रदान कराने वाले होगा। ब्रज भूमि आगरा की धरती से पूरे देश भर के छात्र- छात्राओं के लिए ABVP के इस अधिवेशन से राष्ट्र निर्माण की लहर दौड़ेगी।
अधिवेशन में एक विशाल प्रदर्शनी भी बनाई जाएगी जिसमें ABVP द्वारा अब तक किये गये विभिन्न ऐतिहासिक कार्यों सहित, देश के महापुरुषों की वीरगाथा को दर्शाया जायेगा। इस अधिवेशन में पूरे देश भर से लगभग 2000 प्रतिनिधि छात्र- छात्रा, शिक्षक एवं शिक्षाविद कार्यकर्ता भाग लेंगें।
इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, प्रांत प्रचारक आरएसएस डॉ हरीश रौतेला, प्रांत संगठन मंत्री जयकरण, भाजपा के ब्रजक्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह, राज्य मंत्री डॉ जी एस धर्मेश, मेयर नवीन जैन, सांसद प्रो एस पी सिंह बघेल, योगेंद्र उपाध्याय, महेश गोयल, श्याम भदौरिया, विजय शिवहरे, आशुतोष मिश्रा, संजय अग्रवाल, राहुल चौधरी, गुंजन शर्मा, सपना भदौरिया, धीरज शर्मा, सोनिया कर्दम, ललित शर्मा, अनन्त चौधरी, शुभम कश्यप, विनायक मुदगल, आकाश राठौर, चंद्रजीत यादव, आदि मौजूद रहे।