Home » बारिश से मकान में सीलन आने से गिरी छत, बाल-बाल बचा परिवार

बारिश से मकान में सीलन आने से गिरी छत, बाल-बाल बचा परिवार

by admin

आगरा। सदर थाना क्षेत्र के सोहल्ला क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक मकान की छत भरभरा कर गिरी पड़ी। छत के भरभरा कर गिरने की हुई आवाज सुनकर गृह स्वामी और आसपास के लोग मौके पर पहुँच गए। इस हादसे को देख गृहस्वामी सहम गया तो लोगों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। गनीमत रही कि मकान की स्थिति ठीक न होने पर परिवार दूसरी तरफ सो रहा रहा जिससे कोई जनहानि नही हुई।

घटना सदर थाना क्षेत्र के सोहल्ला की है। क्षेत्र में मनोज पुत्र नाथूराम का मकान है जिसमे वह अपने परिवार के साथ रह रहा था। मकान काफी पुराना और जर्जर अवस्था में था। पीड़ित परिवार के मुखिया मनोज ने बताया कि बारिश के कारण मकान में सीलन आ गयी थी जिससे मकान जर्जर हो चुका था। अचानक से ही मकान की छत भरभरा कर गिर पड़ी। गनीमत थी कि वह अपने परिवार के साथ दूसरी तरफ सो रहा था जिससे कोई जनहानि नही हुई।

घर की छत गिरने से पीड़ित मनोज की पत्नी काफी परेशान है। उसका कहना है कि पति मजदूरी करते है। लॉकडाउन के कारण स्थिति खराब हो गयी और अब काम भी नही मिल रहा है जिससे वो परेशान है। पीड़ित ने सरकार की तरफ से कुछ आर्थिक सहायता के लिए गुहार लगाई है जिससे वह अपने मकान की छत को बनवा सकें।

Related Articles