Home » लग्न कर बोलेरो से लौट रहे परिवार के साथ हुआ सड़क हादसा, 3 की मौत

लग्न कर बोलेरो से लौट रहे परिवार के साथ हुआ सड़क हादसा, 3 की मौत

by admin

आगरा। शादी के घर की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब लग्न सगाई का कार्यक्रम करके लौट रहे परिवार के लोग की सोमवार तड़के हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शादी वाले घर में मातम छा गया है कोई समझ नहीं पा रहा की आखिर कर यह क्या हो गया।

घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीँ मौके पर मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी पोस्टमार्टम गृह पहुँच गए।

घटना सुबह एत्मादपुर क्षेत्र के छलेसर के पास की है।फर्रुखाबाद से लग्न सगाई करके बोलेरो से लौट रहे थे तभी अचानक बोलेरो ट्रक में घुस गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमे एक युवक की चार महीने पहले शादी हुई है।

पुलिस ने बताया कि कैंट स्थित मुस्तफा क्वार्टर नगला काछीयान निवासी महेंद्र यादव की बेटी राखी की शादी फर्रुखाबाद में तय की गई थी। रविवार को लड़की पक्ष लग्न सगाई का कार्यक्रम करने बोलेरो से गया था। रविवार को कार्यक्रम समाप्त करके परिवार लौट रहा था। एत्मादपुर के निकट छलेसर पर बोलेरो ट्रक में घुस गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बंटी यादव पुत्र देवेंद्र यादव उम्र 24 वर्ष, रामविलास 65 वर्ष, और सुरेंद्र पुत्र रामविलास उम्र 35 वर्ष शामिल है। हादसे में मारे गए रामविलास और उसके पुत्र महेंद्र के रिश्तेदार हैं। मृतक सुरेन्द्र के दो बच्चे हैं। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल है।

Related Articles

Leave a Comment