Home » कांग्रेस पार्टी के 134 वें स्थापना दिवस पर किया गया निःस्वार्थ व कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

कांग्रेस पार्टी के 134 वें स्थापना दिवस पर किया गया निःस्वार्थ व कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

by pawan sharma

आगरा। जिला कांग्रेस पार्टी की ओर से कांग्रेस पार्टी का 134 वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस पार्टी की ओर से विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सम्मान समारोह से पहले जिला कार्यालय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस विचार गोष्ठी में वरिष्ठ कांग्रेसियों ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की ओर से देशहित में दिए गए बलिदान को सभी के सामने रखा।

कांग्रेसियों का कहना था कि कांग्रेस पार्टी इस देश की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इस पार्टी के नेताओं ने देश को आजादी दिलाने के साथ साथ देश को विकसित बनाने के लिए अपना बलिदान दिया है जिसे भुलाया नहीं जा सकता। इस विचार गोष्ठी के दौरान सभी कांग्रेसियों को देश की एकता और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए संकल्प दिलाया गया और यह प्रण लिया गया कि संप्रदायिकता फैलाने वालों को मुंह तोड़ जवाब भी दिया जाएगा।

इसके बाद सम्मान समारोह की शुरुआत की गई जिसमें कांग्रेस पार्टी कि वर्षों से सेवा करने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी विष्णु दत्त शर्मा और आसाराम प्रजापति को सम्मानित किया गया। इस सम्मान को पाकर कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित दिखाई दिए तो युवा कार्यकर्ता में भी पार्टी के लिए निष्ठा भाव से काम करने की अलख जगी।

जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना था कि आज पार्टी का 134 वां स्थापना दिवस मनाया गया है। सभी ने पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने अपने विचार रखे हैं तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन के लिए वर्षों से कांग्रेस पार्टी की निस्वार्थ सेवा करने वाले दो वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित किया गया है। वरिष्ठ कांग्रेसी प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि विचार गोष्ठी के दौरान पार्टी को मजबूत करने और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं जिससे अभी से कार्यकर्ता जोश खरोश के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट सकें।

Related Articles

Leave a Comment