विगत आठ दिन पूर्व एक दिव्यांग महिला के हाथ बांधकर तथा मुंह में कपडा ठूस कर दुराचार किया गया।बुधवार को पीडिता अपने पति के साथ थाना फतेहाबाद पहुंची और अपने साथ दुराचार का मामला दर्ज कराया। वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही हैं।
मामला विगत 17 फरवरी का है। पीड़िता का पति मजदूरी करने के लिए गया था। आरोप है कि तभी पीछे से राकेश पुत्र चरन सिंह निवासी रसूलपुर फतेहावाद घर के अंदर आया और दोनों आंखों से दिव्यांग महिला से कहा कि मुझे दुराचार करने दे। मैं पचास लाख का मकान तेरे नाम कर दूंगा। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उत्तेजित होकर पीडिता के दोनों हाथ बांधकर तथा मुंह में कपड़ा ठूसकर दुराचार किया। पीड़िता ने थाना फतेहावाद पहुंच कर आपबीती बताई। पुलिस प्रथम दृष्टया राकेश के विरुद्ध दुराचार का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सागर ने बताया कि पीडिता के पति की तहरीर पर दुराचार का मामला दर्ज किया गया है। मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…
https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9