Home » जीआरपी की सतर्कता के चलते रेलयात्री की बची जान

जीआरपी की सतर्कता के चलते रेलयात्री की बची जान

by admin

आगरा। बुधवार को जीआरपी ईदगाह की सतर्कता के चलते एक रेल यात्री की जान बच गयी। जीआरपी ईदगाह ने उस रेलयात्री को सही समय पर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने तुरंत उसका उपचार शुरू कर दिया जिससे उस रेलयात्री की जान बच गयी।

बताया जाता है कि घायल रेलयात्री योगेश बल्केश्वर का निवासी है जो जयपुर से वापस आगरा आ राह था। योगेश जल्दबाजी के चलते चलती हुई ट्रेन से ईदगाह रेलवे स्टेशन पर उतर रहा था कि अचानक से योगेश ट्रेन की चपेट में आ गया। यह दृश्य देखकर सहयात्री ने तुरंत चेन पुलिंग कर दी जिससे ट्रेन रुक गयी। घटना की जानकारी होते ही जीआरपी चौकी इंचार्ज रंजीत चौधरी में फोर्स मौके पर पहुँच गए और आनन-फानन में हेड कॉन्स्टेबल हेमंत कुमार उपाध्याय ने घायल यात्री को निजी गाड़ी से पास के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया। घटना की जानकारी होते ही घायल के परिजन मौके पर पहुँच गए जीआरपी को धन्यवाद किया। उनका कहना था कि अगर जीआरपी मानवता का धर्म नही निभाती तो योगेश जिंदा नही बचता।

जीआरपी ईदगाह चौकी इंचार्ज का कहना था कि रेलवे के साथ जीआरपी समय समय पर यात्रियों को जागरूक बनाने के लिए अभियान चलाती है लेकिन फिर भी यात्री जल्दबाजी के चलते अपनी जान को जोखिम में डालते हैं। रेलयात्री योगेश ने भी रेलवे के नियमों को ताक पर रखकर चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया और चपेट में आ गया।

Related Articles