Agra. ताजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को बसई चौकी क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में छापा मारा। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं सहित चार लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में गेस्ट हाउस का मैनेजर भी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि पुलिस को इस गेस्ट हाउस में देह व्यापार की सूचना मिली थी जिसके बाद यह कार्यवाही की गई। पुलिस चारों लोगों को थाने ले आई और चारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया।
आपको बताते चले कि ताजगंज क्षेत्र में एक बार फिर देह व्यापार तेजी के साथ बढ़ रहा है। आए दिन किसी न किसी होटल का नाम देह व्यापार में सामने आ रहा है। पुलिस देह व्यापार पर पूरी तरह से शिकंजा कसने में लगी हुई है लेकिन फिर भी सक्रिय गिरोह देह व्यापार को अंजाम देने में लगा हुआ है ताजा मामला थाना ताजगंज का है।

ताजगंज पुलिस को द भारत गेस्ट हाउस होटल में देह व्यापार की सूचना मिली थी। इस पर सीओ सदर राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस को खबर मिली थी कि बाहरी युवतियों को बुलाकर गेस्ट हाउस में देह व्यापार कराया जाता है। छापामार कार्रवाई के दौरान मौके से संचालक समेत तीन पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। महिला इरादत नगर क्षेत्र की रहने वाली हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने चारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई को अंजाम दे दिया है।