Home » रामलीला मैदान पर होगी प्रियंका गांधी की जनसभा, जोर-शोर से तैयारियों में जुटे कांग्रेसी

रामलीला मैदान पर होगी प्रियंका गांधी की जनसभा, जोर-शोर से तैयारियों में जुटे कांग्रेसी

by admin
Priyanka Gandhi's public meeting will be held at Ramlila Maidan, Congressmen busy in preparations in full swing

Agra. 7 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की आगरा में रैली होने जा रही है। जिसकी तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी दमखम के साथ जुटे हुए हैं। प्रियंका गांधी की जनसभा किस मैदान पर होगी, उसे भी फाइनल कर लिया गया है।इसके अतिरिक्त वहां पर पार्टी हाई कमान की ओर से आई टीम और स्थानीय कांग्रेस के नेता व्यवस्था और तैयारियों में जुट गए है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रैली ऐतिहासिक होगी और आगरा की जनसभा का संदेश पूरे उत्तर प्रदेश में जाएगा।

रामलीला मैदान पर होगी जनसभा:-

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रैली बिजलीघर स्थित रामलीला मैदान पर होगी। प्रियंका गांधी की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं की ओर से कोठी मीना बाजार, जीआईसी मैदान और तारघर मैदान का सुझाव भी आया था लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय नेतृत्व को रामलीला मैदान सबसे सही लगा। जिसके बाद इस मैदान को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभा के लिए फाइनल कर दिया गया है।

रामलीला मैदान पर तैयारियां हुई शुरू:-

राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभा के लिए रामलीला मैदान फाइनल किए जाने के बाद अब इस मैदान पर जनसभा की तैयारियां शुरू हो गई है। इसको लेकर पार्टी नेतृत्व की ओर से एक टीम ने भी शहर में डेरा डाल रखा है। सोमवार को एसपी ने कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह और जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू के साथ इस मैदान का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। यहीं टीम प्रियंका गांधी के मंच से लेकर लोगों के बैठने की सारी व्यवस्थाओं को देखेगी। इस टीम की देखरेख में ही प्रियंका गांधी का मंच तैयार किया जाना है।

ऐतिहासिक रामलीला मैदान:-

बिजलीघर स्थित रामलीला मैदान ऐतिहासिक है। इसी मैदान से स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी थी और देश के आजाद होने के बाद से ही इस मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से राष्ट्रीय पर्वों पर ध्वजारोहण किया जाता है। यह मैदान कई मायनों में कांग्रेस पार्टी के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह का कहना था कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रैली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसके लिए रामलीला मैदान फाइनल किया गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभा रामलीला मैदान पर ही होगी।

जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू का कहना था कि कई मायनों में रामलीला मैदान कांग्रेसियों के लिए महत्वपूर्ण है यहां से कई अहम लड़ाइयां लड़ी गई हैं। यह मैदान हमेशा से कांग्रेसियों के लिए लकी साबित हुआ है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रैली भी सफल होगी और बड़ा संदेश पूरे उत्तर प्रदेश में इस जनसभा से जाएगा।

Related Articles