Home » वाल्मीकि समाज से संवाद करने प्रियंका गांधी आज शाम आ रही हैं आगरा, एससी विभाग के अध्यक्ष भी पहुंचे

वाल्मीकि समाज से संवाद करने प्रियंका गांधी आज शाम आ रही हैं आगरा, एससी विभाग के अध्यक्ष भी पहुंचे

by admin
Priyanka Gandhi is coming to Agra this evening to communicate with Valmiki Samaj, the chairman of the SC department also reached

Agra. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर वाल्मीकि समाज के साथ संवाद करने के लिए आज बुधवार शाम को आगरा आ रही हैं। सुभाष पार्क स्थित वाल्मीकि वाटिका में वह वाल्मीकि समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद करेंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आगमन से पहले कांग्रेस एससी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया आगरा पहुंचे। सुभाष पार्क स्थित वाल्मीकि वाटिका पहुंचने के दौरान राजेश लिलोठिया मून ब्रेकिंग से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार दलित समाज कांग्रेस के साथ खड़ा हुआ है। विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित नतीजे देखने को मिलेंगे। वहीं इस समाज की हो रही उपेक्षा का जवाब भी विधानसभा चुनाव में अन्य राजनीतिक दलों को समाज देने का काम करेगा।

कांग्रेस एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया का कहना है कि प्रियंका गांधी दूसरी बार आगरा वाल्मीकि समाज से रूबरू होने आ रही हैं। वाल्मीकि समाज से संवाद के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी। कांग्रेस महासचिव की पूरी बैठक को विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए भी देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक सकारात्मक बैठक है। वाल्मीकि समाज के लोगों की मांग थी कि एक बार कांग्रेस महासचिव वाल्मीकि समाज के प्रतिष्ठित लोगों से रूबरू हो। इस मांग को कांग्रेस महासचिव ने स्वीकार किया था जो आज पूरी हो रही है।

भाजपा पर हमलावर होते हुए कांग्रेस एससी संगठन के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया का कहना था कि भाजपा जिस तरह की राजनीति कर रही है उसका जवाब तो खुद जनता चुनाव में देने वाली है। ‘मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूँ’ अभियान से पहले से ही भाजपा की जमीन खिसकी हुई है।

Related Articles