Home » राहुल गांधी को थप्पड़ मारने को लेकर अजय तोमर ने दिया विवादित बयान, गांधी को नहीं मानते राष्ट्रपिता

राहुल गांधी को थप्पड़ मारने को लेकर अजय तोमर ने दिया विवादित बयान, गांधी को नहीं मानते राष्ट्रपिता

by admin
Ajay Tomar gave controversial statement about slapping Rahul Gandhi, Gandhi does not believe in father of the nation

आगरा। विगत दिनों पूर्व छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित हुई धर्म संसद में हिन्दू धर्म गुरु आचार्य कालीचरण महाराज द्वारा महात्मा गांधी को लेकर दिए गए विवादित बयान का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीँ अब कालीचरण महाराज के समर्थन में योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर उतर आए हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर अपने आप को गोडसे का समर्थक बताया और कहा कि देश में महात्मा गांधी का कोई भी अनुवाई नहीं है। पूरा देश गोडसे को पूजता है।

ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर ने कहा की देश का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ। विभाजन के जिम्मेदार महात्मा गांधी और नेहरू थे जिन्होंने मुस्लिम समुदाय को खुश करने के लिए जिन्ना से मिलकर अलग देश पाकिस्तान बनवाया, साथ ही कहा कि देश जब गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था तब देश की आजादी के लिए लड़ रहे भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु सहित असंख्य क्रांतिकारियों को अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हे फांसी पर चढाया लेकिन महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू को खरोच तक नहीं आई। इससे यह साबित होता है कि गांधी और नेहरू अंग्रेजों से मिले हुये थे। देश के क्रांतिकारियों की मौत के जिम्मेदार महात्मा गांधी और नेहरू है।

आगे उन्होंने अपने बयान में कहा है महात्मा गांधी राष्ट्रपिता नहीं हैं। राष्ट्रपिता का दर्जा गुरु गोविंद सिंह को मिलना चाहिए जिनकी पत्नी माता गुजरी और चारों पुत्र जोरावर सिंह, फतेह सिंह, जुझार सिंह और अजीत सिंह राष्ट्र रक्षा के लिए बलिदान हो गए। स्वयं गुरु गोविन्द सिंह ने भी राष्ट्र रक्षा हेतु स्वयं अपने प्राणों की आहुति दे दी जिन्हें सरबंसदानी कहा जाता है। इसलिए राष्ट्रपिता का दर्जा गुरु गोविंद सिंह को मिलना चाहिए और हम गुरु गोविंद सिंह को राष्ट्रपिता मानते हैं।

अजय तोमर यहीं नहीं रुके। उन्होंने विवादित बयान देते हुए यहां तक कह दिया कि ‘राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी अपने आप को महात्मा गांधी का अनुयाई मानती है तो वह साबित करके दिखाएं, मैं उनके गाल पर थप्पड़ मारता हूं और राहुल गांधी अपना दूसरा गाल आगे करके दिखाएं तब साबित होगा कि वह महात्मा गांधी के अनुयाई हैं।’

Related Articles