Home » प्रियंका गांधी हुईं गिरफ्तार, पीएम मोदी से पूछा सवाल – क्या आप ने किसानों को कुचलते हुए का वीडियो देखा है?

प्रियंका गांधी हुईं गिरफ्तार, पीएम मोदी से पूछा सवाल – क्या आप ने किसानों को कुचलते हुए का वीडियो देखा है?

by admin
Priyanka Gandhi arrested, PM Modi asked question - Have you seen the video of farmers crushing?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रियंका गांधी की रिहाई के लिए सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस समर्थकों का विरोध जारी है। वहीं, प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे की गाड़ी से किसानों को कुचलने का वीडियो सामने आने के बाद पड़ोसी जिले सीतापुर में नज़रबंद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो दिखाते हुए पीएम मोदी से पूछा है कि किसानों को कुचलने के आरोपी मंत्री के बेटे की गिरफ़्तारी और मंत्री की बर्खास्तगी अब तक क्यों नहीं हुई है।

किसानों को कुचलने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रियंका गांधी ने फेसबुक पोस्ट के जरिये पीएम मोदी से सवाल पूछते हुए कहा कि “मैंने सुना है कि आप आज़ादी का महोत्सव मनाने के लिए लखनऊ आ रहे हैं। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि आपने ये वीडियो देखा है। ये वीडियो आपकी सरकार के एक मंत्री के बेटे को किसानों को अपनी गाड़ी के नीचे कुचलते हुए दिखाता है। इस वीडियो को देखिए और बताइए कि मंत्री की बर्खास्तगी अब तक क्यों नहीं हुई है। उनके लड़के को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है। प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके जैसे विपक्ष के नेताओं को बिना आर्डर और एफआईआर के हिरासत में रखा गया है। कहा कि वह जानना चाहती हैं कि ये आदमी आजाद क्यों है? कहा कि जिन किसानों ने आजादी दिलवाई और जिनके बेटे सीमा की सुरक्षा करते हैं। वही किसान महीनों से त्रस्त हैं।
कहा कि किसान अपनी आवाज़ उठा रहा है और पीएम मोदी उसे नकार रहे हैं।

प्रियंका ने कहा कि मोदी जी लखीमपुर आइये न और देखिए कि जिन्होंने आजादी दिलवाई जो अन्नदाता हैं। इस देश की जो आत्मा हैं। उनकी पीड़ा समझिये, उनकी सुरक्षा करना आपका धर्म है। पीएम मोदी को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि जिस संविधान पर उन्होंने शपथ ली,उसका धर्म है और उसके प्रति आपका कर्तव्य है। आपको बता दें कि रविवार को तड़के प्रियंका गांधी को सीतापुर पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसके बाद से अब तक प्रियंका गांधी पुलिस की हिरासत में ही हैं। उनकी रिहाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि 30 घंटे से अधिक हिरासत में रखी गई प्रियंका गांधी के कमरे के ऊपर यूपी पुलिस का ड्रोन कैमरा है। सच्चाई ये है कि हमें पता भी नहीं कि ये ड्रोन है किसका? यहां खड़े अधिकारी और पुलिस कह रहे हैं। उन्हें कोई संज्ञान नहीं। डरी हुई भाजपा सरकार काम देखिए। प्रियंका गांधी को जिस कमरे में हिरासत में रखा गया है, उसके बाहर ड्रोन कैमरे से सरकार निगरानी कर रही है। भाजपा सरकार का किसानों की आवाज को कुचलने की कोशिश जारी।

Related Articles