Home » नगर में अद्वितीय विकास कराऊंगा – सूर्यकांत

नगर में अद्वितीय विकास कराऊंगा – सूर्यकांत

by admin

टूंडला। नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में कूदे निर्दलीय प्रत्याशी सूर्यकांत ने बताया कि नगर में अधिकांश प्रत्याशियों का नाली, खड़ंजे, लाइट, पानी की निकासी और सफाई को लेकर प्राथमिकता देते हैं, लेकिन इससे से कहीं बढ़ कर काफी कुछ नगर को आवश्यकता है।

उन्होंने माना कि टूंडला अंग्रेजी सल्तनत की पसंदीदा जगह रही है। टूंडला भारतीय रेलवे में अपना अलग ही स्थान रखता है। रेलवे और हजरत पुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की वजह से यहां पूरे देशभर के लोग निवास करते हैं। हालांकि आसपास और दूरदराज के गांव के लोग भी टूंडला के बाजार से ही खरीदारी करते हैं। यह अपने आप में एक मिसाल है।

यदि वह टूंडला के चेयरमैन बनते हैं तो सर्व प्रथम यहां यात्री विश्राम गृह का होना बहुत आवश्यक है। आसपास के छोटे नगरों में एक मात्र टूंडला ही वह स्थान हैं। जहां हर रोज विदेशी यात्रियों का आगमन होता है, तो उन्हें सुपर स्पेशियलिटी रेस्ट हाउस देना उनकी प्रथम प्राथमिकता है। इसके साथ ही साथ टूंडला के नगर के विकास के लिए मोहल्ला समितियों का गठन कर उनकी रायशुमारी जान कर ही विकास कार्य कराए जाने जाएंगे। इसके साथ ही साथ नगर को एक पालिका क्लब (ऑडिटोरियम) देना है। नगर के मुख्य मार्ग मुख्य मार्ग पर अलग से फुटपाथ का निर्माण करना। कुछ खान-पान से संबंधित संबंधित दुकानों को रात्रि में खुलने की अनुमति के लिए प्रयास करना प्राथमिकता रहेंगी।

Related Articles

Leave a Comment