Home » ताजगंज गोलीकांड में प्रसपा जिला अध्यक्ष ने डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ताजगंज गोलीकांड में प्रसपा जिला अध्यक्ष ने डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

by admin
Praspa district president lodges case against one and a half dozen people in Tajganj firing

Agra. ताजगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी नवलिया में हुए गोलीकांड में घायल हुए प्रसपा जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव की ओर से मुकदमा दर्ज कराए गया है। प्रसपा जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव की तहरीर पर राजपाल यादव सहित 12 लोगों के खिलाफ नामजद और चार से पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

घटना रविवार शाम की है। चुनावी रंजिश के चलते प्रसपा जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव को गोली मार दी गयी। घायल अवस्था में प्रसपा जिला अध्यक्ष दारा सिंह यादव को शहीद नगर स्थित राकेश मोहनिया में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उनके साथ परिवार के कई ओर लोग भी घायल हुए थे। इस विवाद और गोली कांड का वीडियो भी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

बताया जाता है कि गोलीकांड में घायल हुए प्रसपा जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव का सोमवार को ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के दौरान धारा सिंह यादव के गोली निकाली गई। निकली गयी गोली 315 बोर का कारतूस था। प्रसपा जिला अध्यक्ष की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Praspa district president lodges case against one and a half dozen people in Tajganj firing

प्रसपा जिला अध्यक्ष धारा सिंह यादव की ओर से कराए गए मुक़दमे में नरेंद्र पुत्र श्याम सिंह, अमन पुत्र नरेंद्र सिंह, विवेक पुत्र धर्मेंद्र, दिनेश पुत्र शंकर दयाल, प्रवीन पुत्र दिवान सिंह, पप्पू पुत्र दिवान सिंह, रामनरेश पुत्र केरन सिंह, पंकज पुत्र जगदीश सिंह, हरिमोहन पुत्र विनोद, अशोक पुत्र मुलायम, राजेश पुत्र रामसिंह, राज्यपाल यादव पुत्र जयंती प्रसाद व चार से पांच अज्ञात है। राजपाल यादव सिर्फ कुआखेड़ा निवासी है और बाकी 11 नामजद गढ़ी नवलिया के निवासी है।

तहरीर के अनुसार प्रसपा जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव का कहना है कि वो अपने पुत्र और चचेरे भाई के साथ खेत से करीब 5:30 बजे खेत पर जा रहे थे। तभी गांव के चौराहे पर नरेंद्र के घर के पास आरोपियों ने रोक लिया। सभी असलाह से लैस थे और गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। इसी बीच नरेंद्र ने गाली देते हुए कहा कि इसकी नेतागिरी निकाल दो, आज इसे जान से मार दो। हमारी बात कुआखेड़ा निवासी राजपाल से हो गयी है वो हमें बचा लेगा। इसी दौरान जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिये भागे तो इस हमले में मेरे, मेरे पुत्र और चचेरे भाई के साथ कई और लोगों को लगी।

प्रसपा जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव का कहना है कि जिला पंचायत चुनाव के दौरान कुआखेड़ा निवासी राजपाल यादव ने धमकी दी थी कि अगर चुनाव में साथ नहीं दिया तो वो उसे जान से मरवा देगा। इसी के चलते आज मुझ पर और मेरे परिवार पर हमला हुआ है।

Related Articles