Home » शहीदों के सम्मान में 17 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा की प्रभात फेरी

शहीदों के सम्मान में 17 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा की प्रभात फेरी

by pawan sharma

आगरा। लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए भाजपा युवा मोर्चा 17 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन करने जा रहा है। इस यात्रा की रूपरेखा भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तैयार की। शहर में होने वाले इस आयोजन को लेकर तिरंगा यात्रा के संयोजक कपिल नारायण मिश्रा के नेतृत्व में सदर क्षेत्र के माना मंडपम में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के साथ-साथ हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने शिरकत की।

17 अगस्त को आगरा शहर में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा के संयोजक कपिल नारायण मिश्रा ने भाजपा युवा मोर्चा और हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शुभाष यदुवंशी के आह्वान पर आगरा शहर में सितंबर 17 अगस्त को प्रभात फेरी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में 300 से अधिक बाइक शामिल होगी और कार्यकर्त्ता शहीदों के जीवन से सभी को रूबरू कराएंगे। इस यात्रा का संयोजक बनाकर जो जिम्मेदारी दी गई है उसे आप लोगों के सहयोग से पूरा किया जाएगा।

बैठक के दौरान भाजपा पार्षद जगदीश पचौरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 17 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उसमें विशेष रूप से राष्ट्रध्वज का ध्यान रखा जाएगा। यह यात्रा अमर होटल से शुरू होगी जो विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए लोगों में राष्ट्र भक्ति भावना का संचार करने का काम करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM अगेन के जिला अध्यक्ष जिलाध्यक्ष ने साफ कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य माहौल को बिगाड़ना नहीं है बल्कि समाज को एकजुट करना है जिससे लोग भारत देश की सेवा के लिए आगे आ सके।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से भोला पंडित, मनीष साहू, कुशल पाल, ओम पंडित, देवेश शुक्ला, विपिन शर्मा, सोनू नरेला, सनी कुमार, अमर कुमार, अजय भारद्वाज, आशीष उपाध्याय, गौरव उपाध्याय एवं अन्य युवा मोर्चा के मंडल सयोजक विधानसभा सह-संयोजक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment