Home » सैक्स रैकेट की जानकारी पर पुलिस ने मारा छापा, फिर हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

सैक्स रैकेट की जानकारी पर पुलिस ने मारा छापा, फिर हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

by admin

एक होटल में सैक्स रैकेट संचालित होने की जानकारी पर आगरा पुलिस ने छापा मारा। जांच पड़ताल में पता चला कि एक कपल्स मंगेतर था जबकि दूसरे की शादी की बात चल रही है।

आगरा। एक होटल में सेक्स रैकेट चलने की मिली सूचना पर छापा मारने पहुंची पुलिस को अजीब वाकया का सामना करना पड़ा। छापे के दौरान पुलिस ने जिन दो कपल्स को पकड़ा उनमें दोनों ही कपल्स की एक दूसरे के साथ शादी तय हो चुकी थी। मामला खुलने के बाद पुलिस ने दोनों कपल्स को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

मामला एत्मादपुर थाने से जुड़ा हुआ है। पुलिस को नेशनल हाईवे कुबेरपुर स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली। पुलिस को जानकारी हुई कि इस होटल में दो अलग-अलग कमरों में लड़के लड़की ठहरे हुए हैं। सूचना के आधार पर जब पुलिस ने होटल में छापा मारा तो उन्हें दो कपल्स मिले। पुलिस दोनों कपल्स को अपने साथ थाने ले गई।

जब पूछताछ की गयी तो पुलिस को पता चला कि इनमें एक कपल मंगेतर हैं। इन दोनों की शादी होने वाली है जबकि दूसरे में एक महिला विधवा है और उसके साथ पकड़े गए युवक से ही शादी होने की बात चल रही है।

पुलिस के मुताबिक होटल में सेक्स रैकेट होने की जानकारी मिली थी लेकिन जांच पड़ताल में ऐसा कुछ नहीं मिला। पकड़े गए कपल्स को नसीहत देकर छोड़ दिया गया है।

Related Articles

Leave a Comment