Home » नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस प्रशासन ने जारी की चेतावनी, बड़े वाहनों की नों एंट्री

नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस प्रशासन ने जारी की चेतावनी, बड़े वाहनों की नों एंट्री

by admin

आगरा। नव वर्ष के जश्न में अगर आपने फर्राटे से अपनी गाड़ी दौड़ाई और यातायात के नियमों को तोड़ा तो आप पर कार्यवाही सुनिश्चित है। नए वर्ष के जश्न को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है जिसको लेकर एसपी ट्रैफिक ने भी सूचना हेतु एक पत्र जारी किया है। नए वर्ष के जश्न में डूबे हुड़दंगियों पर शिकंजा कसने के लिए जगह जगह बेरियर लगाए जाएंगे और पुलिस ब्रीथ एनालाइजर से वाहन चालकों की चेकिंग करेगी।

नए वर्ष के जश्न को लेकर जगह जगह कार्यक्रम के आयोजन के कारण काफी संख्या में लोग सड़कों पर भी होंगे, इसको लेकर भारी वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया है। मंगलवार की रात शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। ये वाहन मंगलवार की रात 11 बजे की जगह रात दो बजे के बाद शहर में एंट्री कर सकेंगे।

एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने बताया कि जश्न मनाने और तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने वालों पर शहर में लगे 243 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।

नव वर्ष को लेकर पुलिस ने भी निर्देश दिये है कि नव वर्ष का जश्न मनाएं लेकिन उस जश्न में कानून के नियमों को न तोड़े। अगर ऐसा करेंगे तो सख्त कार्यवाही भी होगी। एसपी ट्रैफिक ने नए वर्ष को लेकर कुछ व्यवस्था की है जो इस प्रकार है।

1:- 31 दिसंबर की रात 11 बजे खुलने वाली नो एंट्री एक जनवरी की रात दो बजे नव वर्ष के कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ही खुलेगी।

2:- नो एंट्री खुलने के बाद ही भारी वाहनों को शहर में प्रवेश दिया जाएगा।

3:- शराब के नशे में आयोजन के दौरान लोग तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिसमें दोपहिया वाहनों पर दो से अधिक बैठकर चलाते हैं। ऐसा न करे।

4:- तीन सवारियों को रोकने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर बैरियर की व्यवस्था की गई है। जहां ब्रीथ एनालाइजर से चेकिंग की जाएगी। अगर शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए मिले तो कार्यवाही होगी।

5:- स्मार्ट सिटी के तहत शहर में 243 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनकी मदद से दो से अधिक सवारी, बिना हेलमेट, तेज गति से वाहन चलाने, रेड सिग्नल जंप करने वालों पर नजर रखी जाएगी। कंट्रोल रूम में बैठी पुलिस शहर में गश्त करती पुलिस को इसकी जानकारी देकर तत्काल देगी ताकि वाहन चालक को अगले चौराहे पर तत्काल पकड़ा जा सके।

5:- शहर के विभिन्न क्लबों और होटल के आयोजकों को हिदायत दी गई है कि आयोजन की अनुमति के बाद ही किये जाएं। पार्किंग की समुचित व्यवस्था आयोजकों खुद करेंगे।

6:- अव्यवस्थित पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस क्रेन से इन वाहनों को उठाएगी।

Related Articles