Home » कई इलाकों में पीएनजी आपूर्ति हुई ठप, न चाय बनी न नाश्ता, गृहणियों में दिखा आक्रोश

कई इलाकों में पीएनजी आपूर्ति हुई ठप, न चाय बनी न नाश्ता, गृहणियों में दिखा आक्रोश

by admin

Agra. शुक्रवार सुबह ताजनगरी के कई इलाकों में पीएनजी गैस की सप्लाई आपूर्ति बाधित होने से हड़कंप मच गया। सुबह जैसे ही घर की ग्रहणी या अपनी रसोई में पहुंची और नाश्ते के लिए उन्होंने गैस के चूल्हे को लाइटर से जलाया तो गैस चालू नहीं हुई। इसके बाद पीएनजी की सप्लाई चेक की तो पीएनजी में सप्लाई नहीं आ रही थी। पीएनजी की सप्लाई बंद हो जाने से सुबह-सुबह लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने इसकी शिकायत ग्रीन गैस कंपनी को की तो वहां से भी कोई उचित जवाब नहीं मिला।

पीएनजी सप्लाई की आपूर्ति बाधित होने के बाद शहर की कई कॉलोनियों का भ्रमण किया। इसमें पंचवटी कॉलोनी, शंकर ग्रीन, एडीए हाइट और दशरथ कुंज में सुबह पीएनजी की सप्लाई पूरी तरह से बाधित रही। यह केवल इन्हीं कॉलोनियों में यह स्थिति नहीं थी बल्कि शहर के कई इलाकों में इसी तरह की स्थिति बनी हुई थी। लोगों का कहना था कि अगर पीएनजी की आपूर्ति बाधित करने की तो उन्हें पहले से सूचना देनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

चाय-नाश्ता के लिए तरसे लोग

पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी में कुछ गृहणियों से वार्ता हुई तो उनका आक्रोश भी देखने को मिला। महिलाओं का कहना था कि सुबह उठकर जब वह अपने पति और बच्चों के लिए चाय नाश्ता तैयार करने के लिए रसोई घर में पहुंची। जैसे ही उन्होंने गैस के चूल्हे को लाइटर से जलाने का प्रयास किया लेकिन चूल्हा नहीं जला। बाद में पता चला कि पीएनजी की सप्लाई ही नहीं आ रही है। गैस के चूल्हे पर चाय बनाने रखी थी, लेकिन न घर वालों को चाय दे पाए और ना ही स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए नाश्ता तैयार कर पाए।

हॉकरों से जारी रही पूछताछ

पीएनजी आपूर्ति बाधित होने के चलते इन कॉलोनियों से कोई भी गैस का होकर निकल रहा था तो लोग उसे रोक कर पूछ रहे थे कि आखिरकार आपूर्ति कैसे बाधित हो रही है। हॉकर भी लोगों को समझा बुझाने का प्रयास कर रहे थे। हॉकरों ने बताया कि पीएनजी आपूर्ति क्यों बाधित है, यह तो कंपनी के लोग ही बता सकते हैं पीएनजी का हम लोगों से कोई सरोकार नहीं है।

मून ब्रेकिंग के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें –
https://chat.whatsapp.com/BpgZvsh7qm0LQz2pRz3FW6

Related Articles

Leave a Comment